उच्च प्राथमिक विद्यालय बिबियापुर में बच्चों को किया गया जागरूक

बाराबंकी समाचार
ग्राम बिबियापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रेसीडेंट जयप्रकाश रावत ने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वच्छता स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।जयप्रकाश रावत ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। यदि विद्यार्थी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें तो वे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और गलत गतिविधियों से दूर रहने की भी अपील की।विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से स्वच्छता शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने की अपील की गई।इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव राकेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, विजय कुमार वर्मा, रोहित शुक्ला तथा विद्यालय स्टाफ सहित की अन्य लोग उपस्थित रहे।

oplus_0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *