HUMAN WELFARE & CHARITABLE TRUST

Serving the poorest is the greatest act of humanity

No posts found

There are no posts matching your current filter. Try selecting a different filter.

राजा राममोहन राय जयंती पर बिबियापुर में हुआ भव्य समारोह, पत्रकारों व समाजसेवियों का सम्मान

समाज सुधार, शिक्षा और मानव सेवा के संदेश के साथ महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, चिंतक एवं आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले राजा राममोहन राय की जयंती पर शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिबियापुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हृयूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकार सम्मान समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक, पत्रकार, समाजसेवी एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राजा राममोहन राय के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, समानता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आदर्श संस्कृति समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजा राममोहन राय ने उस दौर में समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई, जब ऐसा करना बेहद कठिन माना जाता था। उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाकर महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे, जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को फिर से जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक एकता की आवश्यकता है। यदि युवा वर्ग उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन राममिलन रावत ने प्रभावशाली शैली में किया। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और राजा राममोहन राय ने आधुनिक शिक्षा की नींव मजबूत करने का कार्य किया। शिक्षक दीपनारायण ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वहीं अवनीश कुमार वर्मा ने सामाजिक एकता और मानव सेवा को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दीपक शरल, सत्यवान पाल, मनीष कुमार, सत्यप्रकाश नाग, अमित कुमार, रुपेश मिश्रा एवं धनंजय मिश्रा सुनीत मिश्रा, रामनरेश यादव सहित कई पत्रकार शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके साथ ही सामाजिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अकुल कुमार वर्मा, गौरव कुमार वर्मा, उचित दर विक्रेता आशीष कुमार वर्मा, रोहित शुक्ला, विजय कुमार वर्मा, सुनीत कुमार मिश्र, रामनरेश यादव, राजपाल एवं रमेश चंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा जागरूकता एवं मानव सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट जयप्रकाश रावत ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट हमेशा समाजहित और मानव सेवा के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा तथा शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहयोग के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य करता रहेगा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सामाजिक सौहार्द और जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

वैश्विक ईंधन संकट को लेकर ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल

ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और संभावित ईंधन संकट को देखते हुए एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की गई है। संस्था ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जनजागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। संस्था का मानना है कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें केवल आर्थिक चुनौती नहीं हैं, बल्कि आने वाले समय में यह सामाजिक और पर्यावरणीय संकट का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में आमजन को ईंधन की बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, साइकिल चलाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समाज आज से ही जागरूक होकर छोटे-छोटे प्रयास शुरू करे, तो भविष्य में संभावित ऊर्जा संकट के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। संस्था द्वारा स्कूलों, गांवों और नगर क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोगों को ऊर्जा संरक्षण के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे। ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और यह संदेश दे रही है कि सामूहिक प्रयासों से ही भविष्य की बड़ी चुनौतियों का समाधान संभव है।।इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट जयप्रकाश रावत, सचिव राकेश कुमार, सदस्य विजय कुमार वर्मा, भानुप्रताप रावत, मुन्ना रावत, रामनरेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित

राजा राममोहन राय जयंती समारोह

HUMAN WELFARE AND CHARITABLE TRUST (HWCT) सभी सम्मानित सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि महान समाज सुधारक RAJA RAM MOHAN ROY की जयंती संस्थान द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। ???? दिनांक: 23 मई 2026 ???? स्थान: संस्था कार्यालय, बिबियापुर रुहेरा, सूरतगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश – 225304 ⏰ समय: 2:00 बजे ???? जेपी रावत अध्यक्ष (President) ???? +91 6306315316 ???? Website: https://hwct.in

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भारतीय साहित्य के आकाश में दिनकर जी एक ऐसे सूर्य थे, जिनकी ओजस्वी वाणी, राष्ट्रभक्ति और क्रांतिकारी विचारधारा ने पूरे देश को नई चेतना और ऊर्जा प्रदान की। दिनकर जी की रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के उच्च आदर्श स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं। उनकी प्रसिद्ध कृतियाँ आज भी युवाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी लेखनी ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनमानस में उत्साह का संचार किया, बल्कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी एक वैचारिक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उनका साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना अपने समय में था। इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार उनके महान विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज सेवा, शिक्षा, समानता और मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराता है। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट

नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा

ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला सचिव रोहित शुक्ला ने मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी, जनपद बाराबंकी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले में जनहित, सामाजिक सरोकारों तथा विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी जिलाधिकारी को दी गई। साथ ही भविष्य में प्रशासन और संस्था के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार की ओर से नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

फुले जयंती पर हुआ प्रेरणादायक समारोह शिक्षा व समानता का दिया संदेश

महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम बिबियापुर, पोस्ट रूहेरा, सूरतगंज में एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर समाज सुधार के संदेश को आत्मसात किया।समारोह का उद्देश्य महात्मा फुले के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज सुधार में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा के महत्व, जातिवाद के खिलाफ उनके संघर्ष तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला।संस्था के प्रबंधक अध्यक्ष जयप्रकाश रावत ने फुले जी की जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और शिक्षा का प्रसार ही सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से शिक्षा समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया।इस अवसर पर संस्था के सचिव राकेश कुमार, विजय कुमार, भानुप्रताप रावत हरिनाम, धनंजय मिश्रा, प्रेमनारायण सिंह, रोहित शुक्ला, बब्लू प्रताप सिंह, रोहित कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार राजीव रावत लालजी, रामप्रवेश धर्मेन्द्र कुमार सुनील कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और समानता के प्रबल समर्थक Mahatma Jyotiba Phule की जयंती के पावन अवसर पर HUMAN WELFARE AND CHARITABLE TRUST द्वारा एक जयंती समारोह का आयोजन संस्था कार्यालय ग्राम बिबियापुर पोस्ट रूहेरा सूरतगंज बाराबंकी में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा फुले जी के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा उनके जीवन संघर्ष, बालिका शिक्षा में योगदान, जातिवाद विरोधी आंदोलन तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की सहभागिता रहेगी। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन समाज में शिक्षा, समानता और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजक: HUMAN WELFARE AND CHARITABLE TRUST Email - humanwelfare76@gmail.com वेवसाइट - https://hwct.in 6306315316-9455542358

अंबेडकर जयंती पर जागरूकता अभियान चलाएगा HWCT

सूरतगंज बाराबंकी ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (HWCT) द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर “अंबेडकर जयंती एवं सामाजिक जागरूकता अभियान” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन HWCT कार्यालय, ग्राम बिबियापुर, पोस्ट रुहेरा, विकासखंड सूरतगंज, जनपद बाराबंकी में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विचार गोष्ठी, छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, शिक्षकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।