Campaign Details

FREEDOM FIGHTER CHANDRASHEKHAR TIWARI MEMORIAL AND SAMADHI SITE CONSTRUCTION CAMPAIGN

Featured Image
Category
Senior Citizen Care
Start Date
29 Jun 2026, 12:00 AM
End Date
10 Aug 2026, 12:00 AM
Goal Amount
₹500,000
Status
active
Created At
06 Jun 2026, 01:21 PM
Description

भारत की स्वतंत्रता लाखों वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। इन्हीं महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे स्वर्गीय चंद्र शेखर तिवारी, ग्राम गगौरा, तहसील रामनगर, जनपद बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के गौरवशाली पुत्र, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। किंतु अत्यंत दुःख का विषय है कि इस महान सेनानी की समाधि स्थली आज उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार है। जिस वीर ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसकी स्मृतियों को सुरक्षित और सम्मानित रखना हमारा नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है। इसी उद्देश्य से "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र शेखर तिवारी स्मृति एवं समाधि स्थल निर्माण अभियान" प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से समाधि स्थल का पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण, स्मारक शिलालेख की स्थापना,प्रकाश व्यवस्था, वृक्षारोपण तथा परिसर विकास का कार्य कराया जाएगा, ताकि यह स्थान राष्ट्रभक्ति, प्रेरणा और श्रद्धा का एक जीवंत केंद्र बन सके। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों को अपने महान नायकों से परिचित कराने का एक पवित्र प्रयास है। आपका छोटा से छोटा सहयोग भी इस पुण्य कार्य में महत्वपूर्ण योगदान होगा। आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर तिवारी की स्मृतियों को सहेजें और उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा। सहयोग हेतु बैंक विवरण बैंक का नाम: Indian Bank खाता संख्या: 6653189386 IFSC कोड: IDIB000B096 खाता प्रकार: Current Account संपर्क सूत्र 6306315316, 9455542358 humanwelfare76@gmail.com पता: ग्राम – बिबियापुर, पोस्ट – रूहेरा ब्लॉक – सूरतगंज, तहसील – रामनगर जनपद – बाराबंकी, उत्तर प्रदेश – 225304