News Details

राजा राममोहन राय जयंती समारोह

बाराबंकी महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर HUMAN WELFARE AND CHARITABLE TRUST (HWCT) द्वारा 22 मई 2026 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह आयोजन सूरतगंज क्षेत्र के बिबियापुर रुहेरा स्थित संस्था कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक जागरूकता अभियान के साथ-साथ विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज सुधार, शिक्षा और समानता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। संस्था ने क्षेत्रवासियों व सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
संस्था के अध्यक्ष जेपी रावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महान समाज सुधारक के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

06 May 2026