News Details

नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा

ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला सचिव रोहित शुक्ला ने मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी, जनपद बाराबंकी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले में जनहित, सामाजिक सरोकारों तथा विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी जिलाधिकारी को दी गई। साथ ही भविष्य में प्रशासन और संस्था के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार की ओर से नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

22 Apr 2026